दमण जाने का इरादा है तो ये पढ़ लें!

दमण जाने का इरादा है तो ये पढ़ लें!

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ से संक्रमण के डर को कम करने के लिए लिया गया निर्णय

राज्य में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले कुछ दिनों से तो लगातार प्रतिदिन 1000 से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे है। सरकार भी बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी कदम उठा रही है। इसी बीच गुजरात में बढ़ रहा कोरोना दमन तक ना पहुंचे इस लिए सलामती के भाग स्वरूप दमन प्रशासन द्वारा एक महत्व का निर्णय लिया गया है। 
पर्यटकों को नहीं जाने दिया जाएगा समंदर किनारे
दमन प्रशासन द्वारा दमन में समंदर के किनारे किसी भी पर्यटक को नहीं जाने देने का आदेश जारी किया गया है। बता दे कि शनिवार और रविवार की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए कई लोग दमन में आए बीच को पसंद करते है। परिवार के साथ समंदर के किनारे समय व्यतीत करने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ आते है।  पर कोरोना का संक्रमण ना बढ़े इस लिए दमन तंत्र द्वारा किसी भी पर्यटक को समंदर के किनारे ना जाने देने का आदेश दिया गया है। 
19 मार्च के रोज दमन में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। इसके अलावा दो लोगों को छुट्टी दी गई थी। जबकि 18 मार्च को भी पाँच लोगों का रिपोर्ट पॉज़िटिव आया था। फिलहाल दमन में 21 एक्टिव केस है और 1406 लोगों को रिकवर कर लिया गया है। पर पर्यटकों और नागरिकों की सलामती को देखते हुये दमन प्रशासन ने लोगों को समंदर के किनारे ना जाने देने का आदेश दिया है। 
Tags: 0