मालिक हो तो ऐसा, एक ही रात में अपने कंपनी के 500 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति

मालिक हो तो ऐसा, एक ही रात में अपने कंपनी के 500 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति

कंपनी के कर्मचारियों के पास ही है कंपनी के 76 प्रतिशत शेयर

भारतीय कंपनी Freshworks का अमेरिकन शेयर एक्स्चेंज नेस्डैक पर शानदार लिस्टिंग हुआ है। नेस्डैक पर लिस्टिंग होने के बाद कंपनी के सैंकड़ों कर्मचारी रातोंरात करोड़पति बन गए है। जिसमें से 70 कर्मचारी 30 साल से भी कम उम्र के है। बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के शेयर बाजार पर शानदार लिस्टिंगसे कंपनी ने 1 अरब डॉलर से अधिक रुपए एकत्रित किए है। जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत तकरीबन 7500 करोड़ रुपए होती है। 
कंपनी के फ़ौन्दर गिरीश मात्रुबुथम ने यह कंपनी तमिलनाडु के त्रिची शहर के 700 स्क्वेयर फिट के एक गोडाउन में शुरू की थी। कंपनी के लिस्टिंग होने के बाद अब तक कंपनी 1.3 अरब डॉलर एक्टर कर चुकी है। इसके कारण कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी करोड़पति बन गए है। इसमें से 70 कर्मचारी तो 30 साल से भी कम उम्र के है और कईयों ने तो कॉलेज की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद कुछ ही समय पहले कॉलेज जॉइन की थी।
कंपनी की ऑफिस चेन्नई और अमेरिका के सैन मिएटो में है। कंपनी के मालिक गिरीश रजनीकांत के काफी बड़े फैन है। लिस्टिंग के दिन कंपनी की बेस प्राइस से 21 प्रतिशत ऊपर खुला था। इसके चलते कंपनी की मार्केट कैप 12.3 अरब डॉलर हो गई थी। कंपनी के 76 प्रतिशत शेयर उनके कर्मचारियों के पास ही है। कई लोगों ने तो कुछ समय पहले ही कॉलेज में से डिग्री हासिल कर कंपनी को जॉइन किया था और अपनी मेहनत से कंपनी के शेयर हासिल किए थे। इसलिए कंपनी के हाई लिस्टिंग के साथ ही उनके कर्मचारियों को भी बंपर फायदा हुआ था। 
Tags: