आईसीसी पुरस्कार : स्टार ओपनर स्मृति मंधाना बनी साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

आईसीसी पुरस्कार : स्टार ओपनर स्मृति मंधाना बनी साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर,स्मृति मंधाना के अलावा झूलन गोस्वामी को ये पुरस्कार

आईसीसी ने इस साल के लिए विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की है। सभी केटेगरी में से साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के रूप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का नाम चयनित हुआ है। मंधाना के बीते साल में तीनों फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर की उपलब्धि हासिल की है। पिछले साल इस साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर ने 22 इंटरनेशनल मुकाबलों में 855 रन बनाए जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ये पुरस्कार शाहीन अफरीदी को मिला है। इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट में भी मंधाना ने ऐतिहासिक शतक लगाया था।
आपको बता दें कि स्मृति मंधाना ने 2018 के बाद दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता है। पिछली बार  वह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थीं। यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना के अलावा झूलन गोस्वामी को ये पुरस्कार मिल चुका है। बाद झूलन को 2007 में यह पुरस्कार मिला था।
पिछले साल स्मृति मंधाना ने अपने बल्ले का कमाल जारी रखा। उन्होंने इस साल साउथ अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हर टीम के खिलाफ रन बनाए। साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिन दो मुकाबलों में भारत को जीत मिली थी उसमें एक वनडे में मंधाना ने नाबाद 80 और टी20 में नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 78 रनों की यादगार पारी खेली थी। वनडे सीरीज में भारत को सिर्फ एक जीत मिली थी और इस मैच में स्मृति ने 49 रन बनाए थे। इसी दौरे पर दूसरे टी20 में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर मंधाना ने पिंक बॉल टेस्ट में इतिहास रचा था। यहां उन्होंने डे-नाइट टेस्ट मैच में ऐतिहासिक शतक जड़ा था। यह उनके करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी थी। सीरीज के बाद उन्होंने महिला सुपर 100 टूर्नामेंट और महिला बिग बैश में भी कुछ यादगार पारियां खेली थीं। उनके नाम 4673 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं जिसमें 5 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।
स्मृति के करियर पर नजर डाले तो इस साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने अभी तक भारत के लिए 4 टेस्ट में 46.42 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 325 रन, 62 वनडे में 41.70 की औसत और चार शतक और 19 अर्धशतक की मदद से  2377 रन और  84 टी20 मैच में उन्होंने 25.93 की औसत से 1971 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।
अन्य पुरुस्कारों की बात करें तो टैमी ब्यूमोंट को महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था। वहीं मोहम्मद रिजवान को पुरुषों में यह सम्मान मिला था। आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के रूप में बाबर आजम को और जो रूट को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना है। साउथ अफ्रीका की लिजेले ली को भी सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर चुना गया है।
Tags: