होंडा ने लोंच किया अपना नया ई-स्कूटर, जानें क्या है इसके खास फीचर्स और कीमत

होंडा ने लोंच किया अपना नया ई-स्कूटर, जानें क्या है इसके खास फीचर्स और कीमत

फूल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक चलेगी लगातार, टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा

होंडा द्वारा अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर U-GO लॉन्च कर दिया गया है। चीन के वुयांग-होंडा इकाई में उत्पादित होने वाले इस स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें अलग-अलग पावर की बैटरी दी गई है। फिलहाल इसे सिर्फ चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 7,499 (लगभग 85,342 रुपये) रखी गई है। स्कूटर के स्टैंडर्ड मॉडल 1.2kW रेटिंग की कीमत CNY 7,999 (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला ओला ई-स्कूटर से होगा।

U-GO का कम गति वाला मॉडल 800-वाट निरंतर हब मोटर संचालित करता है, जो 1.2 kW की अधिकतम शक्ति का समर्थन करता है। इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का अधिकतम शक्ति प्रदान कर सकती है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है। दोनों मॉडल 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ 1.44 kWh की क्षमता के साथ आएगी। एक बार चार्ज करने पर 65 किमी और दोनों बैटरी पर 130 किमी तक चल सकती है।

स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, डिस्टेंस, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती है। इसका फ्रंट एप्रन ट्रिपल बीम के साथ एलईडी हेडलाइट्स के साथ दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल की एक पट्टी भी शामिल है। इसमें 12-इंच के रियर अलॉय व्हील्स के साथ 26-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज है।
Tags: Business