मेटा (फेसबुक) के शेयर में ऐतिहासिक गिरावट; दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से गायब हो गये मार्क झकरबर्ग

मेटा (फेसबुक) के शेयर में ऐतिहासिक गिरावट; दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से गायब हो गये मार्क झकरबर्ग

भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी अब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा अमीर

फेसबुक के यूजर्स में गिरावट के साथ मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग को बड़ा झटका लगा है। मेटा के शेयरों में आई करीब गिरावट ने एक दिन में ही मार्क ज़करबर्ग की संपत्ति $31 अरब घट गई है। इसी के साथ ज़करबर्ग दुनिया के टॉप 10 धनी लोगों की सूची से भी बाहर हो गये हैं। अब इसके साथ ही भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी अब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा अमीर हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम या वर्तमान स्थिति में अरबपतियों की सूची के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट के साथ मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक  में सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंदानी और गौतम अदानी से नीचे खिसक गए हैं।
आपको बता दें कि 3 फरवरी को मेटा के शेयरों में 26% तक की गिरावट आई। वहीं, मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 29 अरब घट गई है। फोर्ब्स के अनुसार, फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग ने 85 बिलियन की संपत्ति अर्जित की है। फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार, गौतम अडानी की वर्तमान में कुल संपत्ति 90. 1 बिलियन है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90 अरब है। मेटा शेयरों में गिरावट के बाद फोर्ब्स की लिस्ट में जुकरबर्ग का नाम 12वें नंबर पर पहुंच गए है। मेटा शेयरों के गिरने के बाद से एक ही दिन में 200 अरब पानी में बह गया है। मेटा को पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। कंपनी में मार्क जरबर्ग की हिस्सेदारी 12.8 फीसदी है। बाजार खुलते ही मेटा के शेयर क्रैश हो गए। नतीजतन, कंपनी को बाजार मूल्य में लगभग 200 बिलियन का नुकसान हुआ।
पिछले महीने नेटफ्लिक्स के शेयर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। दूसरी ओर, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.8 अंक गिरकर 35,332.58 पर बंद हुआ। ब्रॉड-आधारित एसएंडपी-500 1.5 प्रतिशत गिरकर 4,520.99 अंक पर आ गया। पिछले चार दिनों से अमेरिकी बाजार में तेजी आ रही है। मुख्य कारण यह है कि फेडरल रिजर्व नीति में बदलाव और यूक्रेन की अनिश्चितता के कारण बाजार दबाव में था। बाजार इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।