हिमाचल प्रदेश : बरसात में पहाड़ों पर घूमने के खतरे, जानें कहां ‌पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, 9 की मौत (देखें वीडियो)

हिमाचल प्रदेश  : बरसात में पहाड़ों पर घूमने के खतरे, जानें कहां ‌पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, 9 की मौत (देखें वीडियो)

बारिश के मौसम में पहाडों की हसीन वादियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन आजकल पहाड़ों पर भूस्खलन और जलप्रलय की घटनाएं भी अधिक सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में ऊंचे पर्यटन स्थलों पर घूमने जा रहे लोगों को विशेष चौकन्ना रहने की जरूरत होती है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पर्यटकों के साथ एक ऐसा ही दुःखद हादसा हो गया है। 
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार किन्नौर जिले के बटेसरी के गुंसा के पास भूस्खलन की घटना की खबर मिली है। इस हादसे में 9 लौगों की मौत हो गई है और तीन घायल बताये गये हैं। हादसे में शिकार हुए लोग दिल्ली और चंडीगढ़ से घूमने आये पर्यटक थे। 
जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब पर्यटकों की गाड़ी गिरती चट्टानों की चपेट में अ गई। दुर्घटना छितकुल से सांगला की ओर जा रही पर्यटकों की गाड़ी के साथ हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय कांग्रेसी विधायक जगत सिंह नेगी भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। 
यह भी बताया गया है कि भूस्खलन के कारण बटेसरी गांव के लिये बास्पा नदी पर बना पुल भी टूट गया है जिससे गांव वासियों का पास के क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। चट्टानें खिसकने के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए बताये गये हैं।