हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख आज पता चल सकती है

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख आज पता चल सकती है

गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा दीपावली के बाद होने की अटकलें

चुनाव आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का राजनीति जगत बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ईधर चुनाव आयोग ने दोपहर तीन बजे पत्रकार परिषद आमंत्रित की है। ऐसे में संभावता जताई जा रही है कि इसी परिषद में चुनाव की तिथि की घोषणा हो सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज की पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा दीपावली के बाद होने की अटकलें हैं। 
 
 
बता दें कि कल उप चुनाव आयुक्त गुजरात के दौरे पर हैं और वे आगामी चुनाव के संबंध में समीक्षा करेंगे। ऐेसे में माना जा रहा है कि आज दोपहर तीन बजे बुलाई गई पत्रकार वार्ता में केवल हिमाचल प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। 
 
 

 

 

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वे वहां कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगी। वे सोलान में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इससे एक दिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश का दौरा करके लौटे हैं। उन्होंने उना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मोदी ने आईआईटी ऊना भी राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी थी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।