हिमाचल प्रदेश : देखें कैसे नेशनल हाइवे की सड़क समेत ढहा पहाड़

हिमाचल प्रदेश : देखें कैसे नेशनल हाइवे की सड़क समेत ढहा पहाड़

पिछले कई दिनों से भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कई जगहों पर हो रहे है भूस्खलन, फंसे पड़े है कई सैलानी

पिछले कई समय से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के विभिन्न इलाकों में अभी भी भूस्खलन की कई घटनाएँ सामने आई है। पिछले दिनों से भूस्खलन के कई खतरनाक मंजर सभी के सामने आ रहे है। ऐसा ही एक और खतरनाक मंजर लोगों के सामने आया है। जिसे देखकर लोगों की साँसे रुकी रह गई। भूस्खलन के कारण हिमाचल के एक नेशनल हाइवे पर पूरा का पूरा पहाड़ ही नीचे आ गिरा था, जिसके चलते लोग यहाँ-वहाँ जान बचाने के लिए भाग रहे थे। एक वरिष्ठ पत्रकार ने इस घटना का पूरा वीडियो अपने ट्वीटर हेंडल पर भूस्खलन कि भयानकता का वर्णन करते हुए वीडियो शेयर किया था। 
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए इस भूस्खलन के हादसे में एक पूरा का पूरा पहाड़ नेशनल हाइवे के एक हिस्से को साथ लेकर खाई में गिर गया था। जिसके चलते सड़क पर गाड़ियों का जाम लग गया था। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहाँ से वहाँ भागते हुये नजर आए। घटना के कारण हाइवे नंबर 707 पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। हिमाचल के कई इलाकों में अभी भी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुये है। हिमाचल के डिजास्तर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार अभी भी 200 से अधिक लोग यहाँ-वहाँ फंसे पड़े है। 
भूस्खलन की इस घटना के अलावा मंडी जिले में भी भारी बारिश के कारण एक पार्किंग शेड नीचे गिर गया था। जिसके चलते पार्किंग में खड़ी गाडियाँ उसी के नीचे दब गई थी। खराब मौसम के चलते कई जगह पर सैलानी फंसे हुये है, जिन्हें बाहर निकालने की व्यवठा करने की जरूरत ने सरकार की चिंताएँ काफी बढ़ा दी है। सैलानियों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा भी की जा रही है।