बाथरूम में गैस गीजर के लीकेज होने से हुई हरियाणा दंपत्ति की मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

बाथरूम में गैस गीजर के लीकेज होने से हुई हरियाणा दंपत्ति की मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

हरियाणा के करनाल में आए घरौंडा में बाथरूम में दम घुटने से एक दंपत्ति की मौत हुई होने की घटना सामने आई थी। मृतक गौरव और शिल्पा की शादी चार महीने पहले ही हुई थी।शुक्रवार को होली का त्यौहार मना कर दोनों हाथ पैर धोने बाथरूम में गए। जहां गेस का गीजर लीकेज होने के चलते दोनों का दम घुटने से मौत हो गई। 
घटना के बारे में परिवार के ही एक सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें फोन आया था कि उनका कज़िन बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा है। फोन आते ही वह गाँव के डॉक्टर के पास उन्हें लेकर गया और जांच कारवाई। जिसके बाद उन्हें पानीपत की अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि यहाँ डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्हें घरौंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया था। लंबे समय तक जब पानी की मोटर बंद नहीं हुई तो माँ उन्हें देखने गई, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिल आए थे। 
परिवार को सांत्वना देते हुये विधायकजी
हरियाणा के पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल से इस बारे में जानकारी मिली थी। पोस्ट्मॉर्टेम के बाद उनका मृतदेह उनके परिवार को सौंपा गया था। दंपत्ति के मौत कि खबर सुनकर विधायक हरविंदर कल्याण भी परिवार को सांत्वना देने पहुँच गए थे। शुक्रवार को दोनों के लिए शादी के बाद की यह पहली होली थी। इसके चलते परिवार में लोग काफी खुश थे। हालांकि दोनों की मृत्यु के समाचार सामने आने के बाद उनकी यह खुशी गम में बदल गई थी।

Tags: Haryana