गुजरात : वलसाड में तीथल समुद्र में डूबने से महिला कांस्टेबल मौत

गुजरात : वलसाड में तीथल समुद्र में डूबने से महिला कांस्टेबल मौत

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

 वलसाड शहर में एक महिला कांस्टेबल की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पता चला कि वलसाड सिटी के सीटी थाने में कार्यरत एक महिला आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है।

महिला कांस्टेबल की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं


पूजा नाम की एक महिला ने कुछ समय पहले वलसाड सिटी थाने में बतौर सिपाही ज्वाइन किया था। फिर बीती रात महिला आरक्षक ने तीथल दरिया में जाकर आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि वलसाड सिटी पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वलसाड पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को आगे की जांच के लिए पीएम के लिए भेज दिया। महिला कांस्टेबल के आत्महत्या करने के बाद वलसाड जिला थाने में शोक का माहौल है। 
Tags: 0