गुजरात : उंझा की विधायक आशाबेन पटेल का हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर के जताया दुःख

गुजरात : उंझा की विधायक आशाबेन पटेल का हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर के जताया दुःख

डेंगू की रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर अस्पताल में भर्ती हुई थीं आशाबेन

पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती उंझा के विधायक आशाबेन का मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। डेंगू की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुई आशाबेन का इलाज अहमदाबाद के झायडस अस्पताल में चल रहा था। आज सुबाह से ही आशबेन की तबीयत बिगड़ रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, सीआर पाटिल, प्रदीप वाघेला, नितिन पटेल, राजेंद्र त्रिवेदी, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल जैसे कई बड़े नेता उन्हें मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। 
आशाबेन की तबीयत के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए सुबह सीआर पाटिल ने कहा, डॉक्टर काफी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि हालत बेहद गंभीर है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे तक उनकी तबीयत ठीक थी हालांकि उसके बाद उसमें अचानक से बदलाव होने लगा और उनकी स्थिति हाथ से निकलने लगी। डॉक्टर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले आशाबेन पटेल की सेहत में सुधार हो रहा था। बता दे की कुछ ही समय पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया था कि आशाबेन के प्लेटलेट काउंट 30,000 से अधिक हो चुका है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ रहा है। साथ ही समय-समय पर उनकी रिपोर्ट भी आ रही है। इसके अलावा लीवर में एसजीपीटी काउंट भी बढ़े थे। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर के आशाबेन पटेल की मृत्यु पर अपना दुख व्यक्त किया था। 
डेंगू के इलाज के दौरान आशाबेन को लीवर खराब होने का पता चला था और उन्हें जायडस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले दिन ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुँच कर उनकी कुशलता पूछिए थी, जिस पर डॉक्टरों ने बताया की आशाबेन फिलहाल सपोर्ट सिस्टम पर हैं। विधानसभा चुनाव में उंझा सीट से जीती आशा पटेल ने यहां खास जगह बनाई है। 2017 में कांग्रेस पार्टी के उंजा सीट जीतने वाली आशाबेन पटेल ने जूथवाद के चलते परेशान होकर साल 2019 में भाजपा का हाथ थामा था। आशबेन पटेल ने उत्तर गुजरात की हेमचंद्राचार्य यूनिवर्सिटी में से विज्ञान में अनुस्नातक और केमेस्ट्री में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।