गुजरात : खत्म हुआ इंतजार, जानें कब आएगा 12वीं साइंस का परिणाम

गुजरात : खत्म हुआ इंतजार, जानें कब आएगा 12वीं साइंस का परिणाम

राज्य सरकार द्वारा 1.40 लाख बच्चों को दिया गया है मास प्रमोशन

राज्य में कोरोना महामारी के कारण कक्षा 12 तक के सभी छात्रों को मास प्रमोशन देकर उत्तीर्ण कर दिया गया है। जिसमें कक्षा 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है, जबकि कक्षा 12 का परिणाम बाकी था। हालांकि कल यानि की शनिवार सुबह को कक्षा 12 के साइन्स विभाग का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सभी का परिणाम सुबह 8 बजे जाहीर किया जाएगा, जिसे result.gesb.org पर जाहीर किया जाएगा। जिसे सभी स्कूल अपना इंडेक्स नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दे की महामारी के कारण राज्य सरकार द्वारा 12 साइन्स के 1.40 लाख छात्रों को मास प्रमोशन दिया गया है। 
मास प्रमोशन देने के बाद गुजरात बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के रिजल्ट बनाने का फोर्म्युला भी दिया गया था। जिसके अनुसार कक्षा 12 के बच्चों का परिणाम बनाने के लिए कक्षा 10 के 50, कक्षा 11 के 25 और कक्षा 12 की सामयिक और एकम परीक्षा के 25 नंबर माने जाएगे। हालांकि यदि किसी को भी अपने परिणाम से असंतोष होगा वह अपने परिणाम प्रसिद्द होने के बाद 15 दिनों में अपना रिजल्ट गुजरात माध्यमिक शिक्षण बोर्ड, गांधीनगर में जमा करना होगा। जिसके बाद उनकी फिर से परीक्षा ली जाएगी। 
कक्षा 12 साइन्स प्रवाह ग्रुप ए में छात्रों के लिए गणित के मार्क्स के लिए कक्षा 10 के गणित के मार्क्स, कक्षा 12 साइन्स ग्रुप बी में जीव विज्ञान के मार्क्स के लिए कक्षा 10 के विज्ञान के मार्क्स, इसके अलावा ग्रुप एबी के लिए कक्षा 12 में गणित और जीवविज्ञान के गुणों के लिए कक्षा 10 के गणित और विज्ञान के मार्क्स ध्यान में लिए जाएंगे। इसके अलावा केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए गणित और विज्ञान के एवरेज मार्क्स को ध्यान में लिया जाएगा। भाषा के मार्क्स के लिए भी कक्षा 10 के मार्क्स को ही ध्यान में लिया जाएगा। 
Tags: Gujarat