વરરાજા ઘોડે ચઢ્યો ને પડ્યો !!
— Kamit solanki ???????? (@KamitSolanki) May 23, 2022
મહિસાગરમાં જાનમાં ઘોડાને ડાન્સ કરાવતા સમયે સર્જાયેલી દુર્ઘટનામાં વરરાજા સહિત ચાર લોકો ઘાયલ.#Gujarat #horse #stuntshow #Video #Viral pic.twitter.com/OgPPET8s0x
गुजरात : बारात में अचानक बिदका घोड़ा, दूल्हे को गिराया, देखिए वीडियो
By Loktej
On
गुजरात में फ़िलहाल शादी का माहौल चल रहा है. ऐसे में आये दिन सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो सामने आते रहते है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें अपनी बारात लेकर निकला दूल्हा घोड़े पर बैठा है. अचानक घोड़ा बिदक जाता है. इससे दूल्हा गिर जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो महिसागर का बताया जा रहा है. घटना में चार लोग घायल हो गए।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा अपनी बारात लेकर महिसागर के घोघवाड़ा गांव जा रहा है. उनके इर्द-गिर्द लोग नाचते नजर आ रहे हैं। बारात एक डीजे पर कोई गाना भी बजाया जा रहा है। उस समय घोड़ों के मालिक प्रतीत होने वाले दो लोग घोड़े को कोड़े मार रहे हैं। इस बीच घोडा अचानक बिदक जाता है और अपने उपर बैठे दुल्हे को नीचे गिरा दिया जाता है।