गुजरात : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक जयनारायण व्यास बेटे समेत कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

गुजरात : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक जयनारायण व्यास बेटे समेत कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

गुजरात विधानसभा चुनाव अब गिनती के दिन हैं। इस बीच नेताओं का दलबदल व्यवहार जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात में 4 बार के विधायक जयनारायण व्यास कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। जय नारायण व्यास ने इस महीने की शुरुआत में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। वे अपने बेटे समीर व्यास के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके पास कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने का विकल्प खुला था। व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अशोक गहलोत और केंद्रीय निरीक्षक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

लम्बे समय से पार्टी से थे नाराज


आपको बता दें कि जय नारायण व्यास लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े रहे। उन्होंने पार्टी में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। जब केशुभाई पटेल और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब जय नारायण व्यास दोनों सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं। वह लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे, क्योंकि उसने 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या स्वागत


गौरतलब है कि बीजेपी नेता जयनारायण व्यास अब कांग्रेसी हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने उनका विधिवत स्वागत किया है। जयनारायण व्यास औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका पार्टी में विधिवत स्वागत किया। हालांकि 4 नवंबर को जयनारायण व्यास के बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।