गुजरात : सिंहों के संवनन काल में चार महीने बंद रहेंगे सासण और नेशनल सफारी पार्क

गुजरात : सिंहों के संवनन काल में चार महीने बंद रहेंगे सासण और नेशनल सफारी पार्क

संवनन काल के दौरान सिंहों को खलेल ना पहुंचे इस लिए जून से अक्तूबर तक रहता है सफारी पार्क में वेकेशन, यात्रियों को नहीं होती अंदर घूमने की इजाजत

जूनागढ़ का सासण सफारी पार्क और नेशनल सफारी पार्क 15 जून से 14 अक्टूबर तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। मॉनसून का सीजन सिंहों का संवनन काल होता है, जिसके कारण दोनों पार्क चार महीनों तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। बता दे की गिरनार की उत्तर रेंज में यात्रियों के लिए सफारी विजिट शुरू की गई थी और अन्य पार्क्स की तरह यात्रियों को सासण गिर अभयारण्य, देवलिया पार्क, सककर बाग जु भी बंद कर दिये गए थे। 
बता दे की महामारी के कारण सासणगिर में शेरों का दर्शन बंद रखा गया था। पर हर साल जून से अक्टूबर महीने में सिंहों का वेकेशन होता है। इन चार महीनों में सासण सफारी पार्क और नेशनल पार्क यात्रियों के लिए बंद रखा जाता है। क्योंकि यह समय उनके संवनन का होता है। इस दौरान उन्हें खलेल ना पहुंचे इस लिए सरकार द्वारा इस समय को सिंहों के लिए वेकेशन के तौर पर दिया जाता है। 14 अक्टूबर के बाद फिर से सिंह दर्शन पहले की तरह आम हो जाएँगे। 
Tags: Gujarat