गुजरात : रेसिडेंट डॉक्टरों ने निकाली रेली, सरकार के खिलाफ जताया अपना विरोध

गुजरात : रेसिडेंट डॉक्टरों ने निकाली रेली, सरकार के खिलाफ जताया अपना विरोध

सात दिनों से जारी है आंदोलन, सिविल अस्पताल के अंदर ही 250 डॉक्टरों ने निकाली रेली

राज्य में रेसिडेंट डॉक्टरों द्वारा बॉन्ड या बदली के प्रश्नों को लेकर कोई निराकरण नहीं आने के कारण पिछले कई दिनों से हड़ताल की गई है। इस हड़ताल के सातवें दिन राजकोट के रेसिडेंट डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में ही रेली निकाली थी। राजकोट में रहने वाले 250 डॉक्टरों ने बैनर के साथ रेली निकाली थी। जिसमें लिखा गया कि गुजरात में चोर या डाकू बन सकते है पर डॉक्टर नहीं बनना चाहिए। 
राजकोट सिविल अस्पताल में रेसिडेंट डॉक्टरों ने रेली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शित किया था। हड़ताल के साथ दिन हो जाने के बाद भी सरकार ने रेसिडेंट डॉक्टर्स के विभिन्न प्रश्नों को लेकर कोई भी निराकरण नहीं दिया था। जिसके चलते सभी रेसिडेंट डॉक्टरों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। कोरोना काल के दौरान पूरा काम डॉक्टरों ने किया और उसका यश सरकारी नेताओं और आईएएस अधिकारियों ने लिए होने का रेसिडेंट डॉक्टरों ने आरोप लगाया था। 
रेसिडेंट डॉक्टरों का कहन है कि कहने को तो वह कोरोना वोरियर्स है पर भिखारियों की तरह उन्हें अपने हकों के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। सरकार द्वारा अभी भी उनकी मांग के बारे में कोई भी उचित निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते सभी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को और भी बढ़ाने का निर्णय किया है।
Tags: Rajkot