गुजरात : काश! भाजपा प्रदेश प्रमुख पाटिल की ये बात उनके सांसद-विधायक मान लें तो प्रदेश में 14000 कोविड बेड बढ़ जाएं!

गुजरात : काश! भाजपा प्रदेश प्रमुख पाटिल की ये बात उनके सांसद-विधायक मान लें तो प्रदेश में 14000 कोविड बेड बढ़ जाएं!

प्रदेश अध्यक्ष ने की सभी जनप्रतिनिधियों से वर्च्युयल मीटिंग, सभी से यह अनुरोध किया

राज्य में पॉज़िटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच सरकार द्वारा लोग नियमों का पालन करे, जिससे की कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। फिलहाल गुजरात में लगभग 10 हजार केस सामने आ रहे है। जिसके कारण अस्पतालों में बेड की कमी सामने आ रही है। मरीजों को अस्पतालों में बेड के लिए वेटिंग लिस्ट में रहने का समय आया है। यहीं नहीं श्मशानों के बाहर भी अंतिम संस्कार के लिए लंबी-लंबी कतार लग रही है। 
ऐसे में भाजपा के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटील द्वारा एक सुझाव दिया गया है। जिससे की कोरोना की इस लड़ाई में काफी सहायता मिल सकती है। यदि सी आर पाटील की इस बात को माना जाये तो गुजरात में कुछ ही दिनों के अंदर 14 हजार बेड की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। प्रदेश प्रमुख ने रविवार को भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों से एक वर्च्युयल मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कहा की सभी जिलो और महानगरों में एक हेल्पडेस्क और प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। जिससे की मरीज के परिजनों को सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीज़न की जानकारी मिल सकेगी। 
इसके अलावा भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटील ने भाजपा के 111 विधायकों, 26 सांसदो और राज्य सभा के 8 सदस्यों को मिलाकर कुल 145 प्रतिनिधियों को अपने मतविस्तार में 100 बेड की व्यवस्था की जाये। यदि पाटील के इस नियम का पालन किया जाये तो कुछ ही दिनों में गुजरात में 14000 बेड की व्यवस्था की जा सकेगी।