गुजरात : भुज के अस्पताल से फरार हुआ गैंगस्टर नैनीताल के होटल से पकड़ाया

100 से अधिक गुनाहों में है केस दर्ज, संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया

भुज की पलारा जेल में से इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हुआ एक आरोपी जो की फरार हो गया था, उसे पुलिस ने उत्तराखंड के नैनीताल से पकड़ लिया था। पिछली 28 तारीख की रात को अपने दो मित्रों की सहायता से भागे हुये निखिल दोंगा को पश्चिम कच्छ LCB और राजकोट रूलर की पुलिस टीम ने तीन साथीदारों के साथ हिरासत में लिया था।100 से अधिक गुनाहों में शामिल और जेल में से भी अपने गुनाहीत कार्यों को चालू रखने वाले निखिल के भाग जाने के बाद पुलिस ने राज्यभर मे नाकाबंधी कर के उसे पकड़ने के प्रयास किए थे। इसके बाद ह्यूमन सोर्स और टेक्निकल सर्वेलांस के आधार पर राजकोट रुरल की पुलिस टीम को निखिल के नैनीताल में होने की जानकारी मिली थी। 
निखिल के पते की जानकारी मिलते ही राजकोट और कच्छ की पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। जिसके परिणामस्वरूप वह निखिल और उसके अन्य दो साथियों को पकड़ने में सफल हुये थे। इस बारे में अधिक जानकारी मांगते हुए उप पुलिस अधीक्षक जे एन पांचाल ने बताया की 14-12-2020 से निखिल पालारा जेल में था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने के पर उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।  हालांकि दो दिनों के बाद निखिल वहाँ से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने 1 अप्रैल के दिन पकड़ लिया था।