गुजरात : फूड विभाग ने साबरकांठा में लाखों की कीमत के नकली तेल पर मारा छापा

गुजरात : फूड विभाग ने साबरकांठा में लाखों की कीमत के नकली तेल पर मारा छापा

त्योहारों की सीजन के पहले मिलावटी तेल का स्टॉक मिलने से लोगों में फैली चिंता

गुजरात के साबरकांठा इलाके में फूड विभाग ने छापा मारकर नकली तेल का एक बहुत बड़ा स्टॉक जप्त किया था। जिसमें 5 लीटर के कच्चे तेल के सहित अन्य कई सामग्री भी जप्त की गई थी। त्योहारों की सीजन में व्यापारियों द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के लिए बड़ी मात्रा में मिलावटी चीजों का इस्तेमाल किया जात अहै। इसके चलते फूड विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई थी।
फूडविभाग द्वारा हिम्मतनगर में विरावाड़ा में मोती ब्रांड का एक बड़ा स्टॉक पकड़ा गया था। जांच करने पर उसमें से तीन लाख से अधिक का मिलावटी और कच्चा तेल जप्त किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य मिलावटी सामग्री भी मिली थी। त्योहारों के पहले ही इतनी बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी तेल मिलने से व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल फैला है। फिलहाल जांच की जा रही है इस ब्रांड का तेल कौन-कौन सी जगह पर जाता था।
सबसे बड़ा सवाल यह हो रहा है कि इस तरह से कितने समय से व्यापारियों द्वारा इस तरह के मिलावटी तेल का इस्तेमाल हो रहा है। ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन व्यापारियों पर कड़े कदम उठाने की लोगों ने मांग उठाई थी।