गुजरात : वांकानेर के महाराजा दिग्विजय सिंह झाला का निधन

गुजरात : वांकानेर के महाराजा दिग्विजय सिंह झाला का निधन

राजनीतिक रूप से थे सक्रिय, दो बार विधायक एवं सांसद रहे

गुजरात के मोरबी जिले के वांकानेर के महाराजा और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह प्रताप‌सिंह झाला का शनिवार रात को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि दिग्विजय सिंह झाला क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वे दो बार विधायक रहे और दो बार सुरेन्द्र नगर से सांसद भी चुने गये थे। वे केंद्र में पर्यावरण मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।  उनके पुत्र युवराज केशरीदेव सिंह झाला वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। 
वांकानेर स्थित झाला वंश का भव्य महल (Photo Credit : Twitter/@nisarg_nenuji)
झाला राजवंश की बात करें तो इसी वंश की छत्रछाया में 500 वर्ष पूर्व वांकानेर की स्थापना हुई थी जो मच्छु तट पर स्थित है। वांकानेर की गढीया पहाड़ी पर स्थित भव्य रणजीत विलास पैसेल काफी मशहूर है और दिग्विजय सिंह यहीं पर निवास करते थे। यह महल इतना आकर्षक है कि कई फिल्मों की शुटिंग भी यहां पर हो चुकी है। 
सामाजिक रूप से दिग्विजय सिंह झाला की प्रतिष्ठा इतनी बड़ी थी कि दलगत राजनीति से दूर सभी पार्टियों के नेता उनके आदर की नजर से देखते थे। उनके बेटे की शादी में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रिसेप्शन में पधारे थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजली प्रकट करके हुए ट्वीट भी किया।
वांकानेर स्थित भव्य महल की एक झलक यहां देखें :
Tags: Gujarat