गुजरात : व्यारा में नहीं हारने का कांग्रेस को घमंड है, जिसे इस बार तोड़ना होगा : सी आर पाटिल

गुजरात : व्यारा में नहीं हारने का कांग्रेस को घमंड है, जिसे इस बार तोड़ना होगा : सी आर पाटिल

पिछले दिन 21 अप्रैल को पेज समिति के प्रणेता भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटील ने 'वन डे वन डिस्ट्रिक्ट' कार्यक्रम का तापी जिले के व्यारा से प्रारंभ किया। जिसमें सी आर पाटिल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया था। इस कार्यक्रम में सी आर पाटील ने भव्य रेली द्वारा जनता का और उसके बाद सभी साधु-संतों के आशीर्वाद लिए। 
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटील ने संबोधन करते हुये कहा कि व्यारा की प्रजा कांग्रेस से परेशान हो चुकी है और जल्द ही तापी में भी भगवा रंग आ जाएगा। 
उन्होंने आगे कहा कि जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिनों के लिए गुजरात का दौरा किया, तो उन्होंने बनास डेयरी में दूध उत्पादक बहनों के साथ एक संवाद कार्यक्रम किया और बड़ी संख्या में बहनों ने इसमें भाग लिया। जिले में इस कार्यक्रम से बना माहौल देख राजनीतिक पंडित और हमारे विपक्षी दलों के नेता सोचने लगे।
सीआर पाटिल पाटील ने बताया कि कांग्रेस को घमंड है कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता। व्यारा में अब तक कभी भी भाजपा नहीं जीत पाई है, जो कि उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। वह इस बार चुनाव में कांग्रेस को हराकर भाजपा के कार्यकर्ताओं कि मेहनत को सफल बनाएँगे। सीआर पाटिल ने आगे कहा कि आज वन डे वन डिस्ट्रिक्ट के पहले कार्यक्रम में पूरे गुजरात कार्यक्रम को सरप्राइज गिफ्ट देते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और अगले दिसंबर तक काम करते रहेंगे। किसी भी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।