गुजरात : मिलने के बहाने बुलाकर बॉयफ्रेंड और उसके मित्रों ने किया किशोरी का दुष्कर्म

गुजरात : मिलने के बहाने बुलाकर बॉयफ्रेंड और उसके मित्रों ने किया किशोरी का दुष्कर्म

झाड़ियों में से नग्न अवस्था में मिल आने पर सामने आई हकीकत, चार को हिरासत में लिया गया

गुजरात के भुज शहर में हुए विवादित भुजिया डूंगर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बॉयफ्रेंड द्वारा किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद बेहोशी की हालत में किशोरी नजदीक की झाड़ियों में मिल आई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर को किशोरी घर से निकल कर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। इस दौरान उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसके तीन मित्र भी थे। रात के समय किशोरी अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में से मिल आई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल भेजा गया था। 
इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने पर किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कबूल किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। जहां उसके मित्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बयान के अनुसार किशोरी का बॉयफ्रेंड वलजी उर्फ किशन उसे अंजान जगह ले आया था। जिसके बाद उन्हों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
पीड़िता के बयान के अनुसार पुलिस ने हुसैन अलिमामद ककल (35 साल), राहुल अनिलभाई सथवारा (19 साल), वलजी उर्फ किशन देवीपुजक और महेश माहेश्वरी को हिरासत में लिया है।