गुजरात : राज्य में भीषण गर्मी के बाद अब बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान, जानें किस क्षेत्र में होगी बरसात

गुजरात  : राज्य में भीषण गर्मी के बाद अब बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान, जानें किस क्षेत्र में होगी बरसात

अहमदाबाद, गांधीनगर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान

 इन दिनों वातावरण में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण उसका कई प्रभाव हम पर देखने को मिलते हैं। इस वातावरण का प्रभाव अहमदाबाद, गांधीनगर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान है।
ऐसे में अगर बात करें तो गुजरात में भीषण गर्मी मार्च महीने के शुरुआत से ही शुरू हो गई है। भीषण गर्मी का असर सड़कों पर दिखना शुरू हो गया है। दोपहर के समय सड़कें सूनसान होती जा रही हैं। साथ ही कई लोग दोपहर के समय अपनी दुकानें बंद कर गर्मी से राहत पाने के लिए घर चले जाते हैं। मौजूदा तापमान की बात करें तो गर्मी का असर 38 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों में इसमें 2 से 4 डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बढ़ती गर्मी ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बादल छाये जैसा वातावरण बन गया है। एक से दो दिन में गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें कि सौराष्ट्र के तटीय इलाके में 25 से 27 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि 31 मार्च तक गुजरात में वातावरण बदल जाएगा। विशेष रूप से, भारतीय मौसम विभाग ने तूफान के बाद एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मार्च के बाद पहली बार, उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में एक चक्रवात की आशंका है। ऐसे में अगर यह चक्रवात मजबूत होता है तो इसका नाम मौसम विभाग ने आसनी तय किया है। आपको बता दें कि श्रीलंका ने यह नाम चक्रवात नामों के चक्र के अनुसार दिया है।
Tags: