गुजरात : 11 साल की बच्ची से सच उगलवाने के लिए पड़ोसी ने डाला खौलते तेल में बच्ची का हाथ, हिरासत में ली गई

गुजरात : 11 साल की बच्ची से सच उगलवाने के लिए पड़ोसी ने डाला खौलते तेल में बच्ची का हाथ, हिरासत में ली गई

कुछ दिन पहले किसी अंजान व्यक्ति से बात कर रही थी महिला, बच्ची ने देखे होने का था शक

गुजरात के पाटन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां आज के समय में देश तरक्की की नई सीढ़ियाँ चढ़ रहा है। विज्ञान और तकनीक की दुनिया ने आज इंसान को अन्य ग्रहों पर पहुंचा दिया है। पर आज के समय में भी देश के कई हिस्सों में अंधश्रद्धा और वहम की भरमार है। अंधश्रद्धा से जुड़ा ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक महिला ने एक 11 साल की बच्ची से सच उगलवाने के लिए उसके हाथ को खोलते हुये तेल में डाल दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पाटन के सांतलपुर में रहने वाले लवजीभाई कोली की 11 साल की बेटी संगीता घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाली लखिबेन मकवाना उनके घर पर आई थी। उन्होंने संगीता से पूछा कि क्या उसने 10 दिन पहले उसे घर के पास किसी अंजान व्यक्ति से बात करते हुये देखा था। जिस पर संगीता ने उसे मना किया। पर संगीता नहीं लखिबेन नहीं मानी और संगीता को उसके घर ले गई। घर ले जाने के बाद सच उगलवाने के लिए गरम तेल में हाथ डाल दिये थे।
तेल में हाथ डालने के कारण संगीता का कलाई तक का हाथ बुरी तरह से जल गया था। यह देखकर वह बुरी तरह से डरी हुई महिला वहाँ से भाग निकली थी। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग वहाँ दौड़ आए थे और उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए थे। इसके बाद बच्ची के पिता ने लखिबेन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ने की दिशा में प्रयास शुरू किए। जब पुलिस जांच करने उसके घर पर गई तब महिला उसके घर पर ही मिल आई थी।
इस घटना के बारे में बात करते हुये महिला और बाल विकास आयोग के अध्यक्ष जागृति पंडया ने कहा की इस तरह की घटना सच में बुरी बात है। महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया की बच्ची के इलाज स्थल की जांच करने के आदेश दे दिये गए है। इसके अलावा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार ने भी इस घटना की निंदा करते हुये कहा कि इस तरह के कृत्य कभी भी अपेक्षित नही है।
Tags: Gujarat