अच्छी खबर: पांच वर्ष बाद बेटा अपनी मां को वृद्धाश्रम से घर लाया, दिखे भावुक दृश्य!

अच्छी खबर: पांच वर्ष बाद बेटा अपनी मां को वृद्धाश्रम से घर लाया, दिखे भावुक दृश्य!

बहू ने कहा सास को लेकर आओ, वृद्धाश्रम की सखियों ने दी भावुक विदाई

माता-पिता अपने संतान के लिए सब कुछ कर गुजरते है। पर वहीं संतान जब अपने पैरो पर खड़ा हो जाता है तो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ आता है। आए दिन ऐसे कई मामले देखे गए है, पर राजकोट में इससे विपरीत ही एक मामला सामने आया है। जहां खुद अपनी मर्जी से वृद्धाश्रम चली गई अपनी माता को पाँच साल के बाद जब उसका पुत्र वापिस लेने आया तो वहाँ काफी भावुक दृश्य सामने आए थे। 
रिपोर्ट के अनुसार, राजकोट में परिवार के साथ रहने वाले एक महिला के पति की मौत हो जाने के कारण महिला खुद ही वृद्धाश्रम चली आई थी। महिला भाड़े के मकान में रहती थी, जिससे की वह परिवार और उनके सदस्यों पर बोज नहीं बनना चाहती थी। महिला के पास संपत्ति तो काफी थी। पर वह संपत्ति उसके परिवार के अन्य सदस्य कम कीमत में ले लेना चाहते थे। पर महिला वृद्धाश्रम में आ गई। जब महिला को पता चला की उसके संपत्ति की कीमत काफी बढ़ चुकी है तो उसने अपनी सारी जायदाद वृद्धाश्रम में रहकर ही बेच डाली। 
जायदाद बेचने से जो पैसे आए उसे वृद्धा ने अपने पुत्र, बहू और नाती को दे दिया। जिससे पुत्र ने मकान और गाड़ी खरीद ली। माता के दिये पैसे से घर की स्थिति काफी सुधर गई और परिवार काफी खुश होकर रहने लगा। इसी बीच एक दिन बहू ने अपने पति से वृद्धाश्रम में से माँ को ले आने के लिए कहा। जिसे सुनकर तुरंत  ही पुत्र अपनी माँ को लेकर आया था। पाँच साल तक वृद्धाश्रम में रहने के कारण वहाँ के लोगों के साथ भी वह काफी घुल मिल गए थे। जिसके कारण उनके जाते वक्त वृद्धाश्रम के लोग भी भावुक हो गए थे।