गौतम अदानी खूब कमा रहे; दुनिया के धनकुबेरों को पीछे छोड़ा!

गौतम अदानी खूब कमा रहे; दुनिया के धनकुबेरों को पीछे छोड़ा!

गौतम अदानी ने आमदनी के मामले में ना सिर्फ मुकेश अंबानी को बल्कि दुनिया के तमाम करोड़पति को पीछे छोड़ दिया

भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी आज कल चर्चा में है। आजकल अडानी की किस्मत मानो आसमान छू रही है। पिछले तीन महीने में अदानी ने आमदनी के मामले में ना सिर्फ भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा बल्कि दुनिया के तमाम टॉप करोड़पति को भी पीछे छोड़ दिया है।
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 21.1 अरब का इजाफा हुआ। इस तरह अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 97.6 अरब पहुंच गई है। अडानी वर्तमान में दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
हालांकि, पिछले तीन महीनों में भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में 8.8.24 अरब की बढ़ोतरी हुई है। शेयर बाजार में जिस तरह से अडानी के शेयरों में तेजी आ रही है, उसे देखते हुए उनके मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की संभावना है।
(Photo : Wikimedia Commons)
पिछले तीन महीनों में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में वृद्धि की बात करें तो इन समय में गौतम अडानी की संपति 21.1 अरब, वॉरेन बफेट की संपति 18.7 बिलियन, एलन मस्क की संपति 1.14 बिलियन, स्टीव बाल्मर की संपति 2.14 बिलियन और मुकेश अंबानी की संपति 8.24 अरब बढ़ी है। वहीं इसके अलावा पिछले तीन महीने में दुनिया के टॉप टेन करोड़पति का पैसा डूबा है। इस तरह इन अमीरों की दौलत घट गई। जिनमें जेफ बेजोस की संपति में 4.30 अरब, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपति में 29.4 बिलियन, बिल गेट्स की संपति में 4.48 बिलियन, लैरी पेज की संपति में 4.42 बिलियन, सर्गेई ब्रिन की संपति में 4.88 बिलियन और रैली एलीसन की संपति में 3.07 बिलियन की कमी हुई है।