जामनगर में गौमाता हुई क्रोधित, महिला को गलियों के बीच सींग से उछाल कर किया घायल

जामनगर में गौमाता हुई क्रोधित, महिला को गलियों के बीच सींग से उछाल कर किया घायल

राजकोट से भाई के यहाँ घूमने के लिए आई थी बहन, सुबह-सुबह सामान लेने निकली थी महिला

गुजरात के जामनगर में पिछले कई दिनों से सड़कों पर घूम रहे मवेशियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मवेशियों के बढ़ते आतंक के कारण कई लोगों कि जान पर बन आई है। ऐसा ही एक और मामला एक बार फिर से सामने आया है, जहां राजकोट से अपने भाई के घर आई महिला पर गाय ने हमला कर दिया था और दो से तीन मिनट तक महिला को अपनी सींगो से जमीन पर पटकती रही। इस दौरान महिला की बेटी उसे बचाने का प्रयास करती रही। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राजकोट के योगेश्वर सोसाइटी में रहने वाली काश्मीरा बेन गोहील जामनगर के रणजीत रोड पर रहने वाले अपने भाई के यहाँ आई थी। सुबह आठ बजे जब महिला घर के बाहर कुछ लेने के लिए निकली तभी एक गाय सामने से दौड़ती हुई सोसाइटी में घुसी थी। गाय को देखकर हालांकि काश्मीरा बेन वापिस हो गई थी, पर तब तक गाय ने अपनी सींगो से उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। सींग मार-मार कर गाय महिला को तकरीबन 50 फीट तक बाहर लेकर आई थी। 
महिला को देखकर उसकी बेटी उसे बचाने के लिए आगे आई थी। पर गाय ने उसे भी कई बार धक्के मारकर उसे दूर घकेल दिया था। हालांकि इसके बाद आसपास आने वाले लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय के चंगुल से महिला को छुड़ाया था। गंभीर रूप से घायल महिला को सभी ने मिलकर अस्पताल में भर्ती करवाया था। परिवार ने बताया कि महिला की 5 से 6 पसलियाँ टूट चुकी थी। 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फ़ेल गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद सभी ने तंत्र के खिलाफ इसको लेकर काफी रोष व्यक्त किया था। इसके पहले भी सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के कारण कई दुर्घटना हो चुकी है और कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पर इसके बाद भी अब तक इस बारे में कोई खास कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते लोगों में काफी क्रोध है।