गणेश चतुर्थी विशेष : इस देश में है गणेश जी की सबसे बड़ी कांस्य प्रतिमा, कई देशों से लोग आते है दर्शन करने

गणेश चतुर्थी विशेष : इस देश में है गणेश जी की सबसे बड़ी कांस्य प्रतिमा, कई देशों से लोग आते है दर्शन करने

इंटरनेशनल गणेश पार्क में स्थापित है गणेश जी की सबसे बड़ी कांस्य प्रतिमा

वैसे तो भारत में हर साल भगवान गणेश की याद में गणेशोत्सव मनाया जाता है। पर भारत के अलावा भी कई देशों में भगवान गणेश काफी पूजनीय है। इन सभी में थाइलेंड की बात ही निराली है, यह पूरा देश ही मानो भगवान गणेश को समर्पित है। यहाँ आया चाचोएंगसाओ शहर सिटी ऑफ गनेशा के नाम से प्रसिद्ध है। याहन भगवान गणेश की कई प्रतिमाएँ है। थाइलेंड के फ़्रांग अकात में बिराजमान गणेश की एक प्रतिमा तो 49 मीटर ऊंची है, जबकि विश्व की सबसे बड़ी ब्रोंज से बनी गणेशजी की मूर्ति इन्टरनेशनल पार्क में स्थापित की गई है। यह प्रतिमा 39 मीटर बड़ी है। यह शहर बेंगकोक से 80 किलोमीटर दूर है और हाल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
थम्मासेट यूनिवर्सिटी से जुड़े हुये सोमचाई जारण कहते है कि गणेशजी उनकी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। हर कोई अपनी ऑफिस और घरों में उनकी प्रतिमा रखते ही है। जब वह भारत के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आए थे तब राम, विष्णु और गणेश भगवान में उनकी आस्था और भी अधिक बढ़ गई थी। सोमचाई कहते है कि सामन रत्नाराम मंदिर में भगवान गणेश कि आराम मुद्रा में सबसे बड़ी प्रतिमा है। जिसमें तकरीबन 20 देश से लोग दर्शन करने आते है। 
बता दे कि थाइलेंड कि जनसंख्या के अधिकतर लोग बौद्ध है और वह हर साल गणेशचतुर्थी मनाते है। इसमें उनकी आस्था 60 साल तक शासन करने वाले राजा राम ने बढ़ाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने गणेश इन्टरनेशनल सेंटर बनवाया। जिसमें भगवान गणेश के 32 स्वरूप की प्रतिमाएँ है। इसके अलावा फ़्रांग अकात में तथा सामन मंदिर में भी विशाल प्रतिमाएँ है।
Tags: Thailand