सोशल मीडिया पर हुई युवक के साथ दोस्ती, सात समंदर पार कर के मुंबई मिलने आई नाबालिग युवती

इंस्टाग्राम पर हुई थी स्वीडन की किशोरी और मुंबई के युवक के बीच दोस्ती

मुंबई पुलिस द्वारा स्वीडन से गायब हुई एक किशोरी को ढूंढ कर उसके परिवार के हवाले कर दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस तरह की जानकारी दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम के माध्यम से स्वीडन की 16 वर्षीय किशोरी ने मुंबई में रहने वाले 19 वर्षीय युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद किशोरी अपना घर छोडकर मुंबई भाग आई थी। 
मुंबई पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 को इंटरपोल की और से लापता हुई लड़की के बारे में नोटिस मिली थी। इस मामले में 27 नवंबर को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखनी शुरू की। इस पर से पता चला की युवती मुंबई में रहने वाले अपने मित्र से मिलने आई है। युवक कॉलेज का छात्र है। जब युवक से इस बारे में जानकारी ली आई तो पता चला की किशोरी पूर्वी उपनगर के ट्रोम्बे इलाके में चिता कैंप में रह रही है। 
मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा फिलहाल किशोरी को अपने कब्जे में लेकर दक्षिण मुंबई के डोंगरी बाल विभाग में भेजा गया है। इस दौरान स्वीडन के दूतावास और दिल्ली इंटरपोल कार्यालय को भी पूरे मामले की जानकारी दी थी और उसके बाद सारी औपचारिकता पूर्ण कर किशोरी को उसके पिता को सौंप दिया था। हालांकि किशोरी ने युवक के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दिया था, जिसके चलते युवक पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई थी।
Tags: Mumbai