फ्रांस : दुनिया की सबसे नायब तस्वीर ‘मोनालिसा’ पर हुआ हमला, आरोपी हिरासत में

फ्रांस : दुनिया की सबसे नायब तस्वीर ‘मोनालिसा’ पर हुआ हमला, आरोपी हिरासत में

एक बुजुर्ग महिला के रूप में आया था आरोपी, तस्वीर पर फैंका केक, अच्छी बात कि तस्वीर को कोई नुकसान नहीं

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बहरूपिया दर्शक ने दुनिया की सबसे चर्चित रहस्यतमय, और महंगी तस्वीर मोनालिसा पर केक से हमला कर दिया। हमले के बाद तस्वीहर को नुकसान पहुँचाने के लिए हमलावर ने सुरक्षा के लिए लगाए गए शीशे को तोड़ने की कोशिश की। अच्छी बात ये रही कि इस हमले में पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा कि पर्यावरण के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए आरोपी ने यह हमला किया। रविवार को हुई इस घटना के बाद एक 36 वर्षीय व्यरक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस के मनोरोग यूनिट के पास भेजा गया है। आरोपी पर सांस्कृंतिक कलाकृति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जांच शुरू हो गई है। 
जानकारी के अनुसार,सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्ययक्ति विग पहनकर व्हील चेयर पर बैठकर पहुंचा। उसने लिपस्टिक लगा रखा था। आरोपी व्याक्ति ने म्यूजियम की गैलरी में गुलाब के फूल भी फेंके थे। हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। हमलावर एक वृद्ध महिला की तरह दिख रहा था और अचानक व्हीलल चेयर से खड़ा हो कर उसने मोनालिसा की बुलेटप्रूफ तस्वीीर पर हमला कर दिया। उसने तस्वीर पर केक भी पोत दिया। हमलावर ने कहा कि वह पर्यावरण कार्यकर्ता है और विरोध स्वहरूप उसने पेंटिंग पर केक पोता है। हमलावर ने कहा, 'धरती के बारे में सोचिए। लोग धरती को तबाह करने की प्रक्रिया में हैं। कलाकार धरती के बारे में सोचते हैं और इसी वजह से मैंने यह किया है। धरती के बारे में सोचिए।' 
इस नायब पेंटिंग के बारे में बता दें कि इस पेंटिंग को करीब 500 साल पहले मशहूर पेंटर लिओनार्दो डा विन्ची ने बनाया था। साल 1503 में विन्चीक ने यह पेंटिंग बनाना शुरू किया था और 14 साल बाद यह पेंटिंग बनकर तैयार हुई थी। इससे पहले भी मोना लिसा की पेंटिंग पर हमले हो चुके हैं। यही नहीं साल 1911 में तो यह पेंटिंग एक कर्मचारी द्वारा चोरी भी हो गई थी। मोनालिसा का अर्थ माई लेडी होता है। यह न केवल एक पेंटिंग है बल्कि अपने आप में एक रहस्य भी है। इस तस्वीर की सबसे बड़ी खासियत, इसकी मुस्कान है। दुनियाभर में इसपर अब तक कई शोध किए जा चुके हैं। मोना लिसा पेंटिंग में बने चेहरे की मुस्कान हर कोने से अलग ही एंगल में दिखाई देती है। पहले यह काफी ज्यादा दिखाई देती है, फिर धीरे-धीरे यह फीकी पड़ने लगती है, आखिर में तो यह पूरी तरह से खत्म हो जाती है। मोनालिसा के सिर्फ होंठ बनाने के लिए ‘लिओनार्दो डा विन्ची’ को 12 साल लग गए थे।
Tags: France