धोनी के बाद अब इस महान भारतीय कप्तान की बायोपिक का हो रहा है निर्माण, ट्वीटर पर साझा की जानकारी

धोनी के बाद अब इस महान भारतीय कप्तान की बायोपिक का हो रहा है निर्माण, ट्वीटर पर साझा की जानकारी

भारत के सबसे लोकप्रिय कप्तानों में से एक गांगुली के ऊपर बनने जा रही है बायोपिक, लव रंजन करेंगे निर्माण

कुछ सालों पहले बड़े पर्दे पर आई भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एक बड़ी हिट साबित हुई थी। देश भर में लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। धोनी की बायोपिक के हिट जाने के बाद अब फिल्म मेकर्स एक और भारतीय लेजेंड सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने जा रहे है। फिल्म निर्माता लव रंजन ने इस फिल्म की घोषणा कर दी है। 
इस बारे में बात करते हुये सौरव गांगुली ने कहा कि उनका पूरा जीवन क्रिकेट को समर्पित है। ऐसे में वह काफी रोमांचित है। अपने ट्वीट में गांगुली ने कहा कि लव रंजन द्वारा बायोपिक के निर्माण की खबर आने के बाद वह काफी खुश है। गांगुली इस घटना से काफी प्रसन्न हो गए है। बता दे कि सौरव गांगुली भारतीय टीम के सबसे लोकप्रिय कप्तानों में से एक हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा अभिनेता सौरव की भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि गांगुली भारत के सबसे लोकप्रिय कप्तानों में से एक है। 1996 में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले गांगुली को लोग दादा के नाम से भी जानते है। अपने पहले ही टेस्ट में गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान में शतक लगाया था। कुछ ही समय में गांगुली भारतीय टीम की बैटिंग के मुख्य आधारस्तंभ बन गए थे। गांगुली को भारतीय टीम को कई सितारे देने के लिए भी जाने जाते है। गांगुली के नेतृत्व में भारत को विरेंद्र सेहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले थे। 
गांगुली ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीतने वाली टीम का नेतृत्व भी किया था और साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी पहुंचाया था। पर फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। साल 2008 में गांगुली ने इंटरनेशनल करियर से निवृति ली थी। अपने पूरे करियर में गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वन-डे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और फिलहाल बोर्ड के अध्यक्ष स्थान पर बैठकर भारतीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठा रहे है।
बता दे कि गांगुली कि बायोपिक का निर्माण करने कि घोषणा करने वाले लव रंजन इससे पहले सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, मलंग जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं। अब जब वह सौरव गांगुली की बायोपिक भी बना रहे हैं, तो क्रिकेट प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी। 
Tags: