फिल्म जगत: बॉडी-शेमिंग का शिकार हुए अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पराज’ को लोग बता रहे है ‘वडा पाव’

फिल्म जगत: बॉडी-शेमिंग का शिकार हुए अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पराज’ को लोग बता रहे है ‘वडा पाव’

अल्लू अर्जुन ने अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा के दुसरे भाग के लिए बढ़ाया वजन

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पाः द राइज' के बाद से हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों के चहेते बन गए हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के सुपरहिट होने के बाद अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा द रूल' का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी है कि फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन काफी मेहनत भी कर रहे हैं। दिन ब दिन अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और जहां भी उन्हें स्पॉट किया जाता है फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में बढ़े बालों और दाड़ी के साथ नजर आए थे। इनकी ये लेटेस्ट फोटो खूब वायरल हो रही हैं।
सूत्रों की माने तो अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा द रूल' के लिए अपना काफी ज्यादा वजन बढ़ा लिया है। अल्लू अर्जुन के नए लुक की ये तस्वीरें देखकर फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। हालांकि इन तस्वीरों के बाद अभिनेता को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कुछ फैंस अल्लू अर्जुन की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ लोग सुपरस्टार को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं अभिनेता को फैट शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनकी फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करके उनके लुक की तुलना वड़ा पाव से की है, यूजर ने लिखा-'वड़ा पाव लुक'
आपको बता दें कि इसपोस्ट के बाद इस सुपरस्टार का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कोई उन्हें 'लसित मलिंगा, बता रहा है तो कोई उन्हें 'मोटा भाई' कह रहा है। यूजर यहीं नहीं रुके, आगे एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'दिन पर दिन और ज्यादा बुड्ढे होते जा रहे हो' एक ट्रोल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'वह किसी सड़क छाप चोर की तरह लग रहा है, साउथ वाले इन भिखारियों के लिए क्यों पागल रहते हैं।' 
काम की बात करें तो साउथ सुपरस्टार अल्लू जल्द ही कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। स्टार 'पुष्पा द रूल' के अलावा 'AA 21' और 'आइकन' में दिखाई देंगे। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।