बर्फ की बारिश के कारण रास्ता हुआ बंद तो फेरे लेने जेसीबी लेकर पहुंचे दूल्हे राजा

बर्फ की बारिश के कारण रास्ता हुआ बंद तो फेरे लेने जेसीबी लेकर पहुंचे दूल्हे राजा

भारी हिमवर्षा के कारण 2 घंटे की दूरी को काटने के लिए लगे 12 घंटे से भी अधिक का समय

कहते है शादी एक अनोखा बंधन है। इसमें बंध जाने के बाद जीवन जीने का अपना ही आनंद होता है। युवा दिल भी अपनी शादी की बात आते ही शर्म से लाल हो जाते है और मन ही मन अपनी शादी के सपने देखना शुरू कर देते है। जैसे जैसे शादी की तारीख करीब आती है, वैसे वैसे उनके दिलों की धड़कन भी तेज होने लग जाती है। ऐसे में यदि किसी कारणों से शादी रोकनी पड़े या उसे आगे करनी पड़े तो उनसे इंतजार नहीं हो पाता। कुछ ऐसा ही देखने मिला हिमाचल प्रदेश में एक युगल के साथ। 
पिछले काफी दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी हिमवर्षा हो रही है। हिमवर्षा के कारण अन्य कई राज्यों में भी भारी ठंड देखी जा सकती है। इस बीच एक शादी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा था। राज्य के गिरिपार नाम के एक इलाके में रविवार सुबह बारात दुल्हन के गाँव के लिए रवाना हुई। हालांकि भारी हिम वर्षा के कारण बारात को आधे रास्ते में ही रोकना पड़ा। अब आगे कैसे जाये यह समझ में नहीं आ रहा था।
इसके लिए पिता ने दूल्हे के आगे जाने के लिए जेसीबी मशीन की वयवस्था की थी। जेसीबी मशीन पर बैठकर दूल्हा विजय प्रकाश अपने परिवारवालों के साथ 30 किलोमीटर दूर गाँव में पहुंचे थे और शादी की सभी रस्में पूर्ण कर दुल्हन को जेसीबी मशीन पर बैठाकर वापिस ले गया। मात्र 40 किलोमीटर के इस अंतर को हिमवर्षा के कारण रास्ता बंद होने के चलते उन्हें 100 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा था। रास्ते में कई जगह पर रुकने के कारण 2 घंटों की इस यात्रा को 12 घंटे लग गए थे। हालांकि इतनी मेहनत करने के बाद भी शादी का मुहूर्त नहीं बचाया जा सका था।