मुंबई एयरपोर्ट पर तकनिकी दिक्कत के कारण जब यात्रियों की कतार और भीड़ जम गई!

मुंबई एयरपोर्ट पर तकनिकी दिक्कत के कारण जब यात्रियों की कतार और भीड़ जम गई!

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को सर्वर डाउन हो जाने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। काउंटरों पर मुसाफिरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। 


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी श्रीकांत किशोर ने मीडिया को बताया कि ऑप्टिक फाइबर की केबल को नुकसान पहुंचने के कारण सिस्टम में तकनि‌की दिक्कत आ गई थी। तकनिकी स्टाफ ने दो घंटे की मेहनत के बाद सर्वर को पुर्नस्थापित किया। सायं 6.35 बजे तक सर्वर पुनः क्रियान्वित हो पाया।


अचानक जमा हुई भीड़ और चैकइन के लिये लगी कतारों के कारण यात्री चिंतित नजर आये कि कहीं उनकी फ्लाइट मिस न हा जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया है कि इस तकनिकी दिक्कत के कारण सभी एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। हालांकि सभी एयरलाइंस वाले यात्रियों की हर संभव मदद कर रहे थे।


Tags: Mumbai