इस 110 साल के बुजुर्ग की कोरोना से रिकवरी देख डॉक्टर भी रह गए हैरान!

इस 110 साल के बुजुर्ग की कोरोना से रिकवरी देख डॉक्टर भी रह गए हैरान!

कोरोना से ठीक होकर खुद अपने ही पैरों पर चल कर पहुंचे घर

देश भर में कोरोना महामारी ने अपना कहर ढाया हुआ है। कई लोगों को महामारी के खिलाफ उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालांकि कई लोग ऐसे है जो महामारी के डर से ही कोरोना के सामने की आओनी जंग हार जाते है। कई कम उम्र के लोग महामारी का शिकार बने हुये है। हालांकि कई बड़ी उम्र के लोग भी इस महामारी के सामने जीत हासिल कर चुके है। आज भी हम एक ऐसे ही बुजुर्ग की बात करने जा रहे है जिसने 110 साल की उम्र में कोरोना के सामने  जीत हासिल की है। यही नहीं बुजुर्ग इलाज के बाद अपने पैरों पर चल कर अपने घर भी पहुंचे थे। 
110 साल की उम्र में कोरोना से ठीक होने वाले इस शक्स का नाम रामानंद तीर्थ है। डॉक्टरों के मुताबिक 110 वर्षीय रामानंद तीर्थ संभवत कोरोना से ठीक होने वाले सबसे बुजुर्ग इंसान है। डॉक्टरों ने बताया की 110 वर्षीय रामानंद को कोररोना संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि कुछ ही दिनों के उपचार के बाद वह ठीक होकर अपने ही पैरों पर चलकर घर लौट चुके है। रामानंद हैदराबाद स्थित कीसरा के पास एक आश्रम में रहते है। 24 अप्रैल को रामानंद कोरोना संक्रमित हुये थे। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भेज दिया गया था। 
अस्पताल में रामानंद को ऑक्सीज़न सहित सभी सुविधा प्रदान की गई थी। जिसके चलते वह जल्द ही ठीक हो गए थे। रामानंद बताते है की वे लगभग 20 सालों से  हिमालय में रह चुके है। डॉक्टरों ने बताया की 110 साल की उम्र में भी रामानंद तीर्थ के शरीर मकी इम्यूनिटी काफी अच्छी थी। जिसके चलते वह इतनी जल्दी संक्रमण से ठीक हो गए थे।