दो मुंह वाला गाय का बछड़ा बना कुतुहल, देखने उमड़ रहे लोग

दो मुंह वाला गाय का बछड़ा बना कुतुहल, देखने उमड़ रहे लोग

प्रकृति का चमत्कार बताकर देखने के लिए उमटे कई लोग

देश-विदेश में आए दिन कई तरह की हैरान और चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती रहती है, जो कि हमें कुदरत के चमत्कारों से रूबरू करवाती है। हैरान कर देने वाली एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के चंदौली से सामने आई, जहां एक गाय ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग उमड़ने लगे।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली में आए बारहुली गांव में एक गाय ने दो मुंह, दो कान और चार आंख वाले बछड़े को जन्म दिया। अरविंद यादव नाम के व्यक्ति के घर पर पैदा हुए इस बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए। रविवार को जब गाय ने बछड़े को जन्म दिया तो अरविंद सहित पूरा परिवार चकित और हैरान रह गया था। हालांकि जन्म के बाद से ही बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ है। 
इस तरह से दो मुंह वाले बछड़े को देखकर गांव वाले उसे चमत्कार कह रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार यह कोई चमत्कार नहीं है। चांदोली के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार कई बार गर्भ में गर्भ के विकास के दौरान कोशिकाएं कई हिस्सों में बट जाती है।  जिसके चलते इस तरह की घटना होती है और यही कारण है की गाय को दो सर है। 
Tags: