अपराध : जब 14 साल के किशोर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर मां के प्रेमी को खत्म करने का प्लान बनाया!

अपराध : जब 14 साल के किशोर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर मां के प्रेमी को खत्म करने का प्लान बनाया!

अहमदाबाद के रहने वाली एक विवाहिता कुछ साल पहले अपने प्रेमी के साथ दो बच्चों को लेकर भाग गई थी लेकिन उसके प्रेमी ने विवाहिता के दोनों बच्चों को अपना संतान का प्यार नहीं दिया। वह दोनों बच्चों के प्रति नफरत भाव रखता था। जब प्रेमिका महिला प्रेमी के साथ भागी तब बच्चे बच्चों की उम्र कम थी लेकिन धीरे-धीरे बच्चे बड़े होते गए और अब वह किशोरावस्था में पहुंचे हैं। इनमें से एक बच्चे आमिर( बदला नाम) ने माता के प्रेमी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 
कुछ दिनों पहले मिली थी लाश : बात ऐसी है कि अहमदाबाद के बहरामपुरा क्षेत्र में केविको मिल कंपाउंड में एक युवक की हत्या की हुई लाश मिली थी। उसके शरीर पर लोगों ने चक्कू से कई घाव मारे थे और बड़ी निर्दयता से हत्या की गई थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक 14 वर्षीय किशोर को पकड़ा और इसके बाद इस घटना में शामिल सभी कम उम्र के लड़कों को पकड़ लिया। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : IANS)
माता का प्रेमी बच्चों से नहीं करता था प्यार : जांच में पता चला कि आमिर नाम का लड़का जब 4 साल का था तब उसकी माता अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके साथ वह भागी थी वह मोहम्मद रफीक रियाज पठान कभी बच्चों से प्यार नहीं करता था। इतना ही नहीं बच्चों की पिटाई भी करता था और अपमानित भी करता था। सभी के बीच बच्चों को शर्मिंदा होना पड़ता था। इनमें से एक बच्चा आमिर 14 साल का हो गया है। उसके मन में घृणा हो चुकी थी। उसने एक दिन अपने दोस्तों के साथ मीटिंग कर अपने सौतेले पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। आमिर ने अपने सौतेले पिता को सबक सिखाने के लिए जगह सोच ली और हथियार इकट्ठे कर लिए थे।  प्लान के अनुसार  जब मोहम्मद रफीक घटनास्थल पर पहुंचा तब उन्होंने हमला कर दिया और जब तक वह मर नहीं गया तब तक हमला करते रहे।
Tags: Crime