सूरत में कोरोना बेकाबू रविवार को नए 2425 मरीज, 28 की मौत, 834 हुए डिस्चार्ज

सूरत में कोरोना बेकाबू रविवार को नए 2425  मरीज, 28 की मौत, 834 हुए डिस्चार्ज

सूरत शहर जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकडों में लगातार वृध्दि होने के साथ अब मृतकों की संख्या भी बढने लगी है, एक दिन में नए २४२५ मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया और २८ मरीजों की कोरोना से मौत हुई।

अब तक 87876 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1458, स्वस्थ हुए 73690, एक्टिव मरीज 12728
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक 2400 से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में रविवार को नए 2425 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 834 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 87,876 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । रविवार को शहरी क्षेत्र से 26 और ग्रामीण क्षेत्र से 4 सहित 28 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1458 की मौत हुई और 73,690 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 12,728 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
रविवार को सूरत शहर में नए 1929 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 68,312 हुई। रविवार को शहर के  वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 58 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-बी जोन के  मोटा वराछा क्षेत्र से 53 वर्षीय महिला की प्राणनाथ होस्पीटल में, लिंबायत जोन के डींडोली क्षेत्र से 68 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  उधना जोन के उधना क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के सरथाणा क्षेत्र से 71 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के मुगलीसरा क्षेत्र से 72 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  रांदेर जोन के पालनपुर केनाल रोड क्षेत्र से 47 वर्षीय पुरूष की सिविलअस्पतला में, अठवा जोन के  घोडदौड रोड क्षेत्र से 67 वर्षीय महिला की मिशन अस्पताल में,  रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 66 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के  सलाबतपुरा क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पतला में, कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 83 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए  जोन के ए.के.रोड क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 58  वर्षीय महिला की  स्मीमेर अस्पताल में,  रांदेर जोन के अडाजण  क्षेत्र से 56 वर्षीय पुरूष की गीरीश ग्रुप ऑफ अस्पताल में,  लिंबायत जोन के  डुंभाल क्षेत्र से 40 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 63 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, कतारगाम जोन के वेडरोड क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन में मोटा वराछा  क्षेत्र से 55 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरूष की गीरीश ग्रुप ऑफ अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के पुणा पाटीया क्षेत्र से 68 वर्षीय पुरूष की युनिक अस्पताल में,  रांदेर जोन में  रांदेर क्षेत्र से 70 वर्षीय महिला की मालविया अस्पताल में,  अठवा जोन के अलथाण क्षेत्र से 55  वर्षीय पुरूष की  आसुतोष अस्पताल में, लिंबायत जोन के लिंबायत क्षेत्र से 27 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में और कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 57 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1152 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को कोरोना संक्रमित नए 635 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 57,546 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
रविवार को नए 1929 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 344, रांदेर जोन से 342, कतारगाम जोन से 236, वराछा-बी जोन से 226, वराछा-ए जोन से 221, सेन्ट्रल जोन से 218,  उधना जोन से 172 और लिंबायत जोन से 170 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 13,712  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 11,169 कतारगाम जोन में 9,879, लिंबायत जोन में 7022, वराछा-ए जोन में 7116, सेन्ट्रल जोन में 6766, वराछा बी जोन में 6340 और सबसे कम उधना जोन में 6308 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1152 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 306 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 12,728 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: