दांडीकूच की 91वीं वर्षगांठ पर 12 मार्च को कूच का आयोजन, पीएम मोदी करायेंगे शुभारंभ

दांडीकूच की 91वीं वर्षगांठ पर 12 मार्च को कूच का आयोजन, पीएम मोदी करायेंगे शुभारंभ

दांडीकुच के 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में होगा खास आयोजन, 21 दिनों बाद तक चलने वाली कुछ में शामिल होंगे कई मंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कराएंगे शुभारंभ
आने वाली 12 मार्च को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू की गई दांडीकूच की 91वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर गांधी विचार और सत्याग्रह को वर्तमान समय में भी लोगों के समक्ष पेश करने के लिए भारत सरकार द्वारा साबरमती गांधी आश्रम से लेकर दांडी तक 21 दिन की यात्रा का आयोजन किया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंदे और यही नहीं प्रतीक के तौर पर उसमें शामिल भी होंगे। 
सत्याग्रह के महत्व को बताने का प्रयास, आजादी के मूल में सत्याग्रह
गुलामी के दौरान ब्रिटिश रूल में नमक पर लगाए गए टैक्स के विरोध में 1930 में 12 मार्च के रोज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडीकूच शुरू किया था। इस दांडीकूच का भारत सहित दुनिया में बहुत नाम हुआ था। आगामी 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता के भी 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। आजादी की जड़ स्वतंत्रता के लिए किए गए इस सत्याग्रह में ही है। इसलिए भारत सरकार 12 मार्च को शुक्रवार के रोज सवेरे साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा का आयोजन कर रही है। 21 दिनों के बाद यह यात्रा दांडी पहुंचेगी। इस यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गांधी विचार से जुड़े लोग क्रमश: जुड़ेगे। बता दे कि सरकार ने 1000 करोड रुपए से अधिक खर्च से साबरमती आश्रम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तैयार किया है।
Tags: