कांग्रेस विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ अनिल जोशीयारा का 69 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ अनिल जोशीयारा का 69 साल की उम्र में निधन

दो महीने से थे कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पिछले दो महीने से कोरोना संक्रमित हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। डॉ. आशाबेन पटेल के बाद एक और विधायक का निधन हो गया है। डॉ अनिल जोशियारा को एक महीने पहले कोरोना के इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था। चेन्नई ले जाने के पहले वह अहमदाबाद की सिम्स अस्पताल में भरती थे। हालांकि उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उन्हें एयर एम्ब्युलेंस द्वारा चेन्नई ले जाया गया था। 
डॉ अनिल की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दुख व्यक्त किया था और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि डॉ जोशियारा ने अपने मत क्षेत्र के लोगों के सुख के लिए समय-समय पर उचित प्रश्न उठाते रहते है। एक जन जागृत प्रतिनिधि के तौर पर उनका योगदान हमेशा ही स्मरणीय रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति भी अपनी सांत्वना व्यक्त की थी।
डॉ अनिल जोशियारा ने 1995 में अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था, जब वह भिलोडा से चुनाव लड़े थे। जीतने के बाद वह 1995 से 1997 तक आरोग्य मंत्री रहे थे। जिसके बाद 1998 की विधानसभा चुनाव में उनका स्व. उपेंद्र त्रिवेदी के सामने पराजय हुआ था। 1998 से 2002 तक उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मंत्री का पदभार भी सँभाला था। जिसके बाद उन्होंने लगतार चार टर्म तक भिलोड़ा विधानसभा से जीत हासिल कर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे है।