10 बालकों को जन्म देने का दावा करना महिला को पड़ गया भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में

10 बालकों को जन्म देने का दावा करना महिला को पड़ गया भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में

अस्पताल ने कहा - सिथोल की कहानी काल्पनिक, सिथोल ने लगाया पति और ससुराल वालों पर डोनेशन के पैसे गायब करने का आरोप

कुछ दिनों पहले एक महिला ने एक साथ 10 बालकों को जन्म देने का दावा किया था। हालांकि दावा करने वाली यह महिला अब सवालों के घेरे में आ गई है। लोग अब महिला का यह दावा अब एक नकली कहानी होने का शक कर रहे है। क्योंकि अब तक महिला ने किसी को भी अपने बच्चों को ना ही किसी को दिखाया था और ना ही उनकी मौजूदगी का कोई प्रमाण दिया है। इन सभी के चलते पुलिस ने कथित 10 बालकों की माता गोसियाम सिथोल ने उनको हिरासत में लिया है। सिथोल के पार्टनर तेबोगे ने अपने बालकों की कहानी पर शक जाहीर करते हुये उनके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून को सिथोल अचानक से चर्चा में आ गई। जब उसने एक साथ 10 बालकों को जन्म देने का दावा किया था। हालांकि इसके बाद कभी भी सिथोल ने बालकों को कभी भी कैमरा के सामने नहीं दिखाया था। इसके बाद उसके पार्टनर तेबोगे शक जाहीर करते हुये अपनी पार्टनर के खिलाफ अपने बच्चों को गुम करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। दक्षिण आफ्रिका के राष्ट्रिय स्वास्थय विभाग का कहना है कि उनकी जांच में भी सिथोले के समर्थन  में कोई भी सबूत नहीं मिले है। वहीं एक स्थानिक मीडिया आउटलेट ने भारपूर्वक कहा कि बालकों का जन्म हुआ है, पर मेडिकल विभाग अपनी लापरवाही छिपाने के लिए एक षड्यंत्र भी रचा था। 
सिथोल ने भी अपने पार्टनर और उसके परिवार पर डोनेशन के पैसे हड़प लेने का आरोप लगाया है। सिथोल ने कहा कि उनके बच्चों के जन्म के कारण लोगों से मिली मदद के लिए मिले आर्थिक मदद को उनके पार्टनर तेबोगे और उनके परिवार ने पचा डाली। इसके अलावा सिथोल के वकील के हॉस्पिटल पर आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी क्लायंट पूरी तरह से ठीक थी, इसके बावजूद उन्हें Psychiatric Evaluation के नाम पर उन्हें अलग वोर्ड में रखा था। अस्पताल ने कहा कि सिथोल ने बच्चों के जन्म की काल्पनिक कहानी बनाई है। 
Tags: