चीन : जिस ‘लापता’ प्रेमी के लिए परेशान थी लड़की, वो अपने पत्नी और बच्चों के साथ मज़े से रह रहा था

चीन : जिस ‘लापता’ प्रेमी के लिए परेशान थी लड़की, वो अपने पत्नी और बच्चों के साथ मज़े से रह रहा था

26 साल की लड़की का बॉयफ्रेंड अचानक 'लापता' हो गया, खोजबीन में पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं

ये दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी पड़ी है। यहाँ कुछ लोगों को एक जीवन साथी नहीं मिलता तो कोई कोई एक साथ कई लोगों के साथ रिश्ते में रहता है। ऐसा ही एक मामला भारत के पडोसी देश चीन में देखने को मिला। चीन की 26 साल की लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर हर कोई ये चाहता है कि उसके साथ वैसा न हो जैसा उसके साथ हुआ! इस लड़की का बॉयफ्रेंड अचानक 'लापता' हो गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चला तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। इस जाँच पड़ताल में उसके सामने जब हकीकत आई तो लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जानकारी के अनुसार यूएस की जन्मी और चीन में रहने वाली राचेल वाटर्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड पॉल मैगी किसी काम से ब्रिटेन गया। कोरोना के चलते चीन में लगे लॉकडाउन ने ब्रिटेन का पॉल वहीं फंस गया और इसी दौरान राचेल संग उसकी करीबी बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लॉकडाउन हटने के कुछ दिन पॉल अपने देश ब्रिटेन चला गया और लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद ना तो वो वापस लौटा और ना ही कोई मैसेज किया। बड़े दिनों तक प्रेमी के साथ कोई संपर्क नहीं होने से राचेल ने फेसबुक के जरिए पॉल की तलाश शुरू की। फेसबुक पर पोल के यार-दोस्तों से संपर्क करने पर राचेल को पता चला कि पॉल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं और अभी वो अपनी फैमिली संग रह रहा है।
राचेल को बिलकुल यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स के लिए वो इतना परेशान हो रही हैं, वो उन्हें धोखा दे रहा है। हकीकत जानने के बाद राचेल ने फेसबुक से अपनी पोस्ट हटा दी, जिसमें उन्होंने पॉल के बारे में जानकारी मांगी थी। राचेल एक प्रोफेशनल वॉलीबाल प्लेयर हैं। फिलहाल, अब राचेल भी अपनी जिंदगी आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी हैं।