शिक्षा समिति के चुनाव में धमाल मचाने वाले आप के सभी 27 पार्षदो के खिलाफ मामला दर्ज

शिक्षा समिति के चुनाव में सदस्य की हार के चलते क्रोधित हुए आप के पार्षदों ने किया था सिक्योरिटी स्टाफ के सदस्यों पर हमला

सूरत महानगर पालिका कि शिक्षा समिति के चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष और विरोध पक्ष के बीच एक बड़ी बहस हुई थी। शिक्षा समिति के चुनाव के दौरान ही बेलेट पेपर को देखने के विवाद में आप के पार्षदों ने जोरदार धमाल मचाई थी। जिसके चलते पुलिस ने धमाल मचाने वाले 'आप' के सभी 27 पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुजरात के इतिहास में पहली बार विरोधपक्ष के सभी नगरसेवकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने की घटना सामने आई थी। 
पालिका के सिक्यूरिटी ऑफिसर शैलेश पटेल द्वारा आप के सभी कोर्पोरेटरों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचने, मेयर तथा अन्य अधिकारियों के साथ असभ्य वर्तन और चुनाव प्रक्रिया में व्ययधान डालने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दे कि शिक्षा समिति के चुनावों के दौरान अपने एक उम्मीदवार की हार की जानकारी सामने आते ही आप के पार्षदों ने मेयर के सामने माइक फेंका था। इसके अलावा पार्षदों द्वारा टेबल और कुर्सी तोड़ दिये थे तथा सिक्यूरिटी ऑफिसर के साथ संघर्ष हुआ था। 
आप के पार्षदों ने अधिकारियों के साथ असभ्य वर्तन करने के साथ ही सिक्यूरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की की थी। इसके अलावा मतगणना वाले कागज छीनकर पार्षदों ने उसका नाश किया था और स्टाफ के ऊपर हमला किया था। जिसके चलते पालिका के सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेश पारेख ने लालगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
Tags: