कार्गो स्टाफ को आ गई फ्लाइट के अंदर ही नींद, पहुँच गया दूसरे देश

कार्गो स्टाफ को आ गई फ्लाइट के अंदर ही नींद, पहुँच गया दूसरे देश

सामान लोड करते करते फ्लाइट के अंदर ही आ गई नींद, कर्मचारियों की गिनती की तो सामने आई सच्चाई

12 दिसंबर को मुंबई इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना हुई। एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई से अबू-धाबी जाने वाली फ्लाइट पूरी तरह से तैयार हो गई थी। फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्रियों ने अपना सामान कार्गो कम्पार्टमेंट में रखवा दिया था। हालांकि इसी दौरान प्लेन के अंदर सामान रख रहे लोडर को नींद आ गई और वह कार्गो कम्पार्टमेंट में ही सो गया। हालांकि किसी को इस बारे में पता नहीं चला और हवाईजहाज ने टेकऑफ कर सुरक्षित तरीके से लेंड भी कर लिया। 
अब जब इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की गिनती की तो उन्हें एक कर्मचारी कम मिला। किसी को भी पता नहीं चल रहा था की आखिर वह एक कर्मचारी कहाँ गया। अधिकारियों ने तुरंत ही इस बारे में अबूधाबी एयरपोर्ट को जानकारी थी। अबूधाबी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पूरे जहाज की जांच की। जिसमें पता चला की लापता शख्स सामान कक्ष के अंदर ही बैठा है। उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। संलग्न अधिकारियों ने उससे बातचित की, जिसमें पता चला की वह गलती से जहाज में ही सो गया था। 
अधिकारियों ने लोडर की मेडिकल जांच की तो उसकी शारीरिक परिस्थिति सही पाई गई। इसके बाद उसे उसी विमान से एक यात्री के तौर पर मुंबई वापिस भेज दिया गया था। फिलहाल इंडिगो के कर्मचारियों ने जांच शुरू की है और जांच तक उसे ड्यूटी पर से हटा दिया गया है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा की इस बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
Tags: Mumbai