कार की स्पीड बढ्ने पर पत्नी के आवाज में कार देंगी चेतावनी, महिंद्रा की लक्जरी कार का यह नया फीचर है बहुत खास

कार की स्पीड बढ्ने पर पत्नी के आवाज में कार देंगी चेतावनी, महिंद्रा की लक्जरी कार का यह नया फीचर है बहुत खास

फ्लेगशिप और टेक्नोलोजी के अनुसार अब तक की सबसे एडवांस एसयूवी होगी XUV700

महिंद्रा की जल्द ही आने वाली XUV700 कार अब तक की सबसे प्रतिष्ठित एसयूवी में से एक है। इस साल के अंत में भारतीय मार्केटों में दिखाई देने वाली इस एसयूवी के कुछ खास फीचर के बारे में कार निर्माताओं द्वारा जानकारी दी गई है। निर्माताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार फ्लेगशिप और टेक्नोलोजी के हिसाब से अब तक की सबसे एडवांस एसयूवी होगी। निर्माताओं द्वारा XUV700  के दो खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है, जो की इस प्रकार है। 
Mahindra XUV700  में जो सनरुफ़ दिया गया है, वह अब तक का सबसे बड़ा होने का दावा महिंद्रा द्वारा किया गया है। इस सनरुफ़ का डायमेंशन 1360mm x 870 mm है। इसके अलावा इस एसयूवी में जो सबसे दूसरा बड़ा फीचर है, वह है ऑन बोर्ड टेक्नोलोजी। महिंद्रा XUV700  इस सेगमेंट में वॉइस अलर्ट देने वाली पहली कंपनी होगी। जिसे कस्टमाइज़ किया जा सकेगा। 
महिंद्रा की इस एसयूवी में आपको आपके किसी भी अपने की आवाज में अलर्ट मिल सकेगा। यह आवाज आपकी पत्नी, आपके बच्चे, आपके माता-पिता किसी की भी हो सकती है। जिसे आप खुद सेट कर सकते है। जैसे ही रात के अंधेरे में कार 80 किलोमीटर की स्पीड को पार करेगी, यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाएगी। XUV700  को दो इंजिन ऑप्शन के साथ लॉंच किया जा सकता है, जिसमें ओटोमेटिक ऑप्शन भी दिया जाएगा। 
बता दे कि, साल 2020-21 के वित्तीय वर्ष में महिंद्रा के वाहनों की बिक्री में काफी कमी आई है। महामारी के कारण कंपनी अपनी अधिक प्रोडकट्स लॉंच नहीं कर सकी है। हालांकि इसके बावजूद महिंद्रा थार की बिक्री में काफी दिलचस्पी देखी गई थी। 
Tags: Business