दिल्ली से मुंबई 12 घंटों में कार दौड़ाकर पहुंच जाना, 2 साल बाद!

दिल्ली से मुंबई 12 घंटों में कार दौड़ाकर पहुंच जाना, 2 साल बाद!

5 राज्यों को जोड़ने वाली एक्सप्रेस वे के आने से कम होगा ट्रैफिक भार

वर्तमान में देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक जाने तक सड़क मार्ग से 25 से 30 घंटों का सफ़र तय करना पड़ता है पर आज हम जिस सड़क के बारे में बताने जा रहे है। उसके बन जाने के बाद ये सफ़र मात्र 12 घंटों का रह जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के बनने से सफ़र का समय आधा हो जाएगा। इस सबसे बड़े एक्सप्रेस हाईवे का काम लगातार जारी है। करीब 1,350 किमी का यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। आठ लेन के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन द्वारा हो रहा है। 
आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई के बीच बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे का आधे से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि इसका पूरा काम अगले 2 साल में पूरा हो सकता है। इस एक्सप्रेस हाईवे के बारे में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि ये राज्यमार्ग पांच राज्यों हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगी। इस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर, कोटा, चितौड़गढ़, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, अहमदाबाद और वडोदरा के लिए आवागमन सरल हो जाएगा। इससे दूरी और समय कम होने से देश को आर्थिक फायदा भी होगा। दिल्ली से लालसोट तक की 30 किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे के पहले तबके को 21 दिसंबर तक खोल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पहली ही बार में 8 लेन वाली एक्सप्रेस वे तैयार हो रही है। इस रास्ते के दोनों तरफ 6 फूट की दीवाल खड़ी की जाएगी। इसका उद्देश्य मुसाफिरों और जानवरों को इस रास्ते से दूर रखना हैं। जानवरों को रास्ता देने के लिए इसमें ओवरपास की सुविधा दी गई है।
Tags: Mumbai