सूरत में तीन और रूट पर शूरू होगी बीआरटीएस बसें

सूरत में तीन और रूट पर शूरू होगी बीआरटीएस बसें

कोरोना की परिस्थिति नियंत्रण में होने से प्रशासन ने लिया फैसला, लोगों को होगी काफी राहत

सूरत में कोरोना संक्रमण की परिस्थित नियंत्रण में आने के कारण प्रशासन धीरे-धीरे सुविधाएं बहाल कर रहा है। कुछ दिनों पहले शहर के 5 रूट पर 83 बसें शुरू करने का फैसला किया गया था और अब अन्य तीन रूट पर 50 बसें बहाल  की जाएंगी। सवेरे 6:30 बजे से शाम को 7:00 बजे तक 8 रूट पर कुल मिलाकर 143 बसें दौ़डेगी। सूरत में बड़ी संख्या में लोग बीआरटीएस बसों पर आधारित है। जिसके बंद होने के कारण सभी लोग परेशान हों गए है।
बसें शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी और अहमदाबाद में एमटीएस और बीआरटीएस के सिलसिले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि इस महीने के अंत में यह दोनों बसें शुरू कर दी जाए ऐसी संभावना है। फिलहाल बड़ी संख्या में लोग अपने गांव की ओर पलायन कर गए हैं इसलिए 50% ही यात्री मिलने की संभावना है।
बता दे कि बसों में यात्रियों को बिठाने के लिए सभी तरह के गाइडलाइन का खास पालन किया जाएगा। बसों को शुरू करने से पहले सेनीटाइज किया जाएगा और साथ ही सुबह सबसे पहले ड्राइवर और कंडक्टर को थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने के बाद ही बस चलाने की छूट दी जाए ऐसी भी संभावना है। गुजरात में कोरोना की दूसरी लहर अभी तक बहुत घातक सिद्ध हुई है। बड़ी संख्या में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। प्रतिदिन बड़ीं ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे थे, हालांकि अब परिस्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने से प्रशासन सारी सुविधाएं बहाल कर रहा है।
Tags: