बीमार पत्नी की मदद को आई साली से जीजा करता रहा गंदा काम, गिरफ्तार

बीमार पत्नी की मदद को आई साली से जीजा करता रहा गंदा काम, गिरफ्तार

धमकी देकर किया था दुष्कर्म, माता-पिता ने दर्ज की शिकायत

जामनगर शहर में एक जीजा द्वारा खुद की ही साली के साथ दुष्कर्म किए होने की घिनौनी हरकत सामने आई है। अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए उसके घर पर आई छोटी बहन के साथ उसके जीजा ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके कारण युवती को गर्भ रह गया था। जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके रिमांड में लेने की कार्यवाही शुरू की है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, आठ महीने पहले जामनगर में रहने वाली बड़ी बहन की तबीयत खराब होने के कारण उसकी छोटी बहन उसकी मदद और देखभाल करने के लिए उसके घर आई थी। इस दौरान उसके बड़ी बहन के पति ने ही साली को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह अपने घर वापिस चली गई थी। 
दो दिन पहले युवती को पेट में दर्द शुरू हुआ था, जिसके चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया की उसे आठ मास का गर्भ है। यह सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। जब माता-पिता ने अपनी पुत्री से इस बारे में जानकारी ली तो युवती ने इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद युवती के माता-पिता ने अपनी बड़ी बेटी के पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया था। युवती के पिता ने बड़ी बेटी के पति के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराएँ शामिल की है।