33 की हुई बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा, जानें आखिर बचपन में क्यों करने लगी थी माता-पिता से नफरत

33 की हुई बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा, जानें आखिर बचपन में क्यों करने लगी थी माता-पिता से नफरत

बचपन में साइकल से जाना पड़ता था स्कूल, बीच सड़क मिलने वाले लड़के करते थे परेशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में जन्मी परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत 2011 की फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए परिणीति को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। जिसका श्रेय वह अपने माता-पिता को देते हैं। 
अपने माता-पिता से परिणीति काफी प्यार करती है, लेकिन परिणीति की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें अपने माता-पिता से नफरत हो गई थी। उन्हें घर में किसी से बात करना पसंद नहीं था। परिणीति को घर से निकलने में भी डर लगता था। तो आइए आज जानते हैं परिणीति चोपड़ा से जुड़े उस राज के बारे में जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया।
यह बात है परिणीति के स्कूल के दिनों की, परिणीति पढ़ने में काफी होशियार थी। पर पिताजी के पास कार खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए वे साइकिल से स्कूल जाती थी। उसके माता-पिता उसे स्कूल के रास्ते में आधे तक छोडने आते थे, इसके बाद वह खुद ही आगे जाती थी। लेकिन इस बीच रास्ते में उन्हें कुल लड़के मिलते, जो की उन्हें काफी हैरान करते थे। परिणीति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'वह जब भी स्कूल जाती थी, रास्ते में कुछ लड़के उसका पीछा करते थे, उसे गुस्सा दिलाते थे और कभी-कभी उनकी स्कर्ट उठाने की कोशिश भी करते थे। इससे वह काफी परेशान हो जाती थी।
परिणीति रोजाना छेड़खानी का शिकार होने के कारण अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थी। परिणीति को लगा कि उनकी वजह से उन्हें साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है और इसलिए ही लड़के आए दिन उसका पीछा करते हैं। हालांकि बाद में परिणीति को एहसास हुआ कि उनके माता-पिता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके पास कार खरीदने के लिए पैसे नहीं थे और वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी से डरे। इसलिए माता-पिता उसे आधे रास्ते तक छोड़ते थे, जिससे की वह अपनी तकलीफ़ों का सामना करना सीख सके।

Tags: Bollywood