बॉलीवुड : रणवीर- दीपिका का नया आशियाना, मुंबई के पॉश इलाके में लिया एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट

बॉलीवुड : रणवीर- दीपिका का नया आशियाना, मुंबई के पॉश इलाके में लिया एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट

अभिनेता ने अपार्टमेंट के लिए 7.13 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई

लीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता रणवीर सिंह आज कल अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके बैंडस्टैंड में प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत की बात करें तो रणवीर सिंह ने बांद्रा वेस्ट मुंबई में स्थित सागर रेशम अपार्टमेंट्स में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट के लिए 7.13 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपने नए आशियाने पर 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिलहाल, इस घर की पहली झलक सामने आ गई है।
आपको बता दें कि रणवीर का नया घर मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक में है। यहां सलमान खान से लेकर शाहरुख़ खान तक का बंगला 'मन्नत' मौजूद है। सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह द्वारा खरीदा गया अपार्टमेंट 16, 17, 18 और 19वें फ्लोर में फैला हुआ है जिसमें 11, 266 स्क्वायर फीट का कारपेट एरिया है। यह अपार्टमेंट 1300 स्क्वायर फीट का टैरेस एरिया भी कवर करता है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 119 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है। इस अपार्टमेंट में कई गाड़ियों की पार्किंग स्पेस भी है।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नज़र आए थे। अब जल्द ही रणवीर  'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देने वाले है। साथ ही रणवीर वाइल्ड वर्सेज मैन में भी दिखाई दिए थे।